देहरादून, अप्रैल 30 -- महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा है कि बालिका निकेतन की बच्चियां अपनी मेधा के बल पर समाज में महिला सशक्तिकरण का जीवंत प्रतीक बन रही है। बुधवार को वह नारी निकेतन और बालिका निकेतन में दो नवनिर्मित हॉल के लोकार्पण के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थी। राजकीय महिला कल्याण एंव पुनर्वास केन्द्र मानसिक/सामान्य केदारपुरम में 164 अनाथ, परित्यक्त, निराश्रित महिलाएं रह रही है। बुधवार को महिला सशक्तिकरण एंव बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने यहां द्वितीय तल पर हॉल एंव अन्य निर्माण कार्य (लागत रू. 57.09 लाख) का लोकार्पण किया। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री ने राजकीय बालिका निकेतन केदारपुरम के प्रथम तल पर हॉल एंव अन्य निर्माण कार्य (लागत रू.65.52 लाख) का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिस तरह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.