महाराजगंज, फरवरी 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। राजेन्द्र प्रसाद ताराचंद पीजी कॉलेज निचलौल के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय कार्यक्रम के तहत ग्राम बूढ़ाडीह कला के पंचायत भवन पर महिला सशक्तिकरण/मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज की दोनों इकाइयों के स्वयं सेवक एवं स्वयंसेविकाओं द्वारा सर्वप्रथम पंचायत भवन की साफ-सफाई की गई। स्वच्छता अभियान के बाद मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। परिचर्चा सत्र में महिला सशक्तिकरण पर चर्चा हुई। गांव की महिलाओं को बताया गया कि किस प्रकार महिलाओं को सशक्त किया जा सकता है। मुख्य अतिथि दीपशिखा यादव एवं दुर्गावती निगम ने बताया कि अपने अधिकारों को जानकर उसका प्रयोग किया जाय, जिसे हम शिक्षा के द्वारा प्राप्त कर सकते है। गोरख गुप्ता ने मतदान के महत्व पर बताया कि हमें अपनी शक्ति की पहचान कर मतद...