लोहरदगा, फरवरी 18 -- लोहरदगा, संवाददाता। नगर पर्षद लोहरदगा के चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार अनिल उरांव की जीत पर चर्चा उपरांत संकल्प लिया गया। लोहरदगा में आयोजित भाजपा के महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने कहा कि लोहरदगा नगर पर्षद क्षेत्र के समग्र विकास के लिए भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिल उरांव को भारी मतों से विजयी बनाना अति आवश्यक है। भाजपा की सरकार विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण के सिद्धांतों पर कार्य करती है। नगर परिषद में भाजपा समर्थित नेतृत्व आने से नगर का सुनियोजित और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। भाजपा की प्राथमिकता है कि नगर क्षेत्र के प्रत्येक घर-परिवार को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। वहीं वर्तमान राज्य सरका...