रांची, अप्रैल 25 -- रांची। वरीय संवाददातामारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा ने बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए रांची के विभिन्न स्थानों पर 11 अस्थायी प्याऊ का उदघाटन किया। अपर बाजार में चार जगह कचहरी रोड, लालपुर रोड, पिस्का मोड़, कार्ट सराय रोड एवं सदर अस्पताल में आठ घड़ों के साथ अस्थाई प्याऊ की व्यवस्था की गई। इस प्याऊ का विधिवत उद्घाटन सदर अस्पताल के डा विमलेश सिंह और उनके सहायक कुंदन झा ने प्याऊ का उदघाटन किया। महिला सम्मेलन ने गर्मी में पशु और पक्षियों के लिए भी अपने स्तर पर पानी की व्यवस्था की है। इसमें रूपा अग्रवाल, रांची की वीणा मोदी, मंजू केडिया, रांची शाखा अध्यक्ष मधु सर्राफ, उर्मिला पाड़िया आदि उपस्थित थीं। यह जानकारी संजय सर्राफ ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...