रांची, अप्रैल 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, रांची शाखा की ओर से चैत्र नवरात्र के दौरान सदर अस्पताल में 111 नवजात कन्याओं का पूजन किया गया। कन्याओं के लिए कपड़े, खिलौने ,बिस्किट, हॉर्लिक्स एवं लिफाफा भी दिए गए। अस्पताल के कर्मचारियों के बीच मिठाई बांटी गई। कन्या पूजन कार्यक्रम नवरात्रि की प्रथम तिथि से अष्टमी तक हुआ। कार्यक्रम में रीना सुरेखा, बीना मोदी, रीना सुरेखा, मधु सर्राफ, उर्मिला पाड़िया, प्रीती बंका, प्रीती पोद्दार, प्रीती फोगला, छाया अग्रवाल, सीमा पोद्दार, सुनीता सरावगी, सरिता अग्रवाल, रीता मोदी मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.