हजारीबाग, मई 8 -- इचाक प्रतिनिधि। महिला सुरक्षा और सम्मान को लेकर जागते रहो भारत यात्रा का आगमन महिला मुक्ति संस्था के कार्यक्षेत्र गोहरबंदा पंचायत भवन में हुआ। संस्था की सचिव देवयानी वर्मा ने संयोजक राजेन्द्र यादव और अन्य सदस्यों का स्वागत माला पहनाकर किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान के साथ शारीरिक,मानसिक,आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की जरूरत है। संयोजक राजेन्द्र यादव ने कहा कि महिला मुक्ति संस्था महिलाओं को सम्मान,सुरक्षा,शिक्षा और रोजगार के अवसर पर कार्य कर रही है। वर्तमान समय में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए संघर्ष करने का हैं। शिक्षित और रोजगार से जुड़ी महिलाएं सशक्त होकर भी प्रताड़ित हो रही हैं। जिसे रोकना जरूरी है। महिलाओं पर हिंसा किसी रूप में स्वीकार नहीं हैं। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए निकली यात्रा 08 मार्च शुर...