अयोध्या, जनवरी 9 -- अयोध्या। उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष के अंतर्गत प्राप्त प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में जिला संचालन समिति की बैठक अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अनिरुद्ध प्रताप सिंह की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में महिला एवं बाल सम्मान कोष से संबंधित लंबित एवं नवीन प्रकरणों की क्रमवार समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार एवं समयबद्ध ढंग से सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि पीड़ित महिलाओं एवं बच्चों को त्वरित राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, संवेदनशील एवं तथ्यपरक परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान प्रस्तुत रिपोर्ट पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि भविष्य ...