सिद्धार्थ, जून 4 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। मोहना थाना क्षेत्र के गढ़मोर में दबंगों द्वारा एक महिला समेत बच्चों के मारने पीटने का आरोप लगा है। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। गढ़मौर निवासिनी फूलकुमारी पत्नी ओम प्रकाश ने तहरीर देकर कहा कि मंगलवार शाम को बच्चों-बच्चों में झगड़ा हो गया था। विवाद को लेकर विपक्षी पांच लोगों द्वारा बुधवार सुबह में घुस कर लाठी-डंडा, लात-घूंसो से मारा पीटा गया। जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। महिला ने बताया कि उसका पति रोजी रोटी कमाने के चक्कर में बाहर गए हैं। एसओ मोहाना रोहित उपाध्याय ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.