बदायूं, मार्च 28 -- शहर में बिजली चोरों व बकाएदारों के खिलाफ विद्युत निगम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बकाया बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताए के कनेक्शन काटे गए। साथ ही बकाया बिल जमा न करने पर काटे गए कनेक्शन दोबारा जोड़ने वाले पांच उपभोक्ताओं पर विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। एसडीओ सुमित साहू ने बताया कि शहर में बिजली चोरी रोकने व बकाया बिल जमा न करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बकाया बिल जमा न करने वाले पांच उपभोक्ताओं द्वारा दोबारा कनेक्शन जोड़ने पर नेकपुर निवासी रामप्यारी,राजेश आर्य, हाकिम सिंह,रजनेश व जोगेंद्र शर्मा के खिलाफ विद्युत अधिनियम 138 बी के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.