बरेली, फरवरी 22 -- भमोरा, संवाददाता। भमोरा पुलिस और एएनटीएफ मेरठ की टीम ने बरेली-बदायूं हाईवे पर एक कार सवार तस्करों को पकड़ लिया, जिनके पास से दो किलो 890 ग्राम अफीम, नकदी व दो मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने तस्करों को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष सनी चौधरी ने बताया कि वह शुक्रवार की रात उप निरीक्षक हीरेंद्र चौधरी, महिला सिपाही अनुपम के साथ गश्त पर थे। उसी समय सूचना मिली कि मुजफ्फरनगर बिहार की एक महिला अपने साथ बैग में अफीम लेकर आई है, जो बदायूं जिले के एक युवक को बेचने जा रही है। सूचना पर पुलिस ने एएनटीएफ मेरठ की टीम के साथ बदायूं हाईवे के आलमपुर से बभियाना रेलवे स्टेशन मार्ग पर बैग लिए महिला और उसके साथ एक युवक को दबोच लिया। टीम की पूछताछ में युवक ने अपना नाम पुष्पेंद्र निवासी जरारा, थाना बिसौली, बदायूं और महिला ने अपना नाम परमशीला देवी, नि...