जौनपुर, फरवरी 11 -- चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के रसड़ा (बीरीबारी) गांव में जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों ने महिला समेत तीन लोगों की पिटाई कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई की जा रही है। रसड़ा गांव निवासी किरन देवी पत्नी घनश्याम सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उनके गांव के ही बंशधारी सेठ, प्रहल्लाद सेठ, मंगला सेठ, गोलू सेठ पुत्रगण जगजीवन सेठ तथा गीता देवी पत्नी जगजीवन सेठ पुराने जमीन विवाद को लेकर उनके घर पर चढ़कर गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से मारपीट शुरू कर दी, जिससे किरन देवी को काफी चोटें आईं। मामले में बीच-बचाव करने आए विशाल कुमार सिंह व विकास सिंह को भी आरोपियों ने पीट दिया, जिससे उन्हें भी चोटें आई हैं। शोर सुनकर ...