प्रयागराज, जनवरी 8 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में साइबर अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। आए दिन साइबर अपराधी नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों की जमापूंजी उड़ा रहे हैं। साइबर अपराधियों ने एक महिला समेत चार लोगों से 68.65 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया। महिला से निवेश के नाम पर 50 लाख रुपये की बड़ी ठगी की गई। वहीं, राजापुर के युवक से आरबीआई दिल्ली में शिकायत के नाम पर 9.84 लाख रुपये ठग लिए गए। सिविल लाइंस के कमला नेहरू मार्ग निवासी संयोगिता अंद्रियास की तहरीर के अनुसार, हेमांगी दाते और सुब्रत मुखर्जी के नाम से कॉल करने वालों ने झांसे में लेकर व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया। फिर ट्रेडिंग में निवेश कर मुनाफा का सब्जबाग दिखाकर 50 लाख रुपये जमा कराया गया। लेकिन, किसी तरह का लाभ नहीं मिला। ऊंचवा राजापुर के रामबाबू को साइबर ठगों ने आरबीआई दिल्ल...