हजारीबाग, मार्च 8 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। मानव विकास संस्था, इचाक के तत्वावधान में उत्क्रमित मवि चामुदोहर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख रेणु देवी, विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य प्रतिनिधि व समाजसेवी सीके पांडेय, संस्था सचिव बीरबल प्रसाद उपस्थित थे। इस मौके पर महिलाएं और किशोरियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य संगीत और संथाली लोक पारंपरिक झूमर की प्रस्तुति की। कार्यक्रम का संचालन अंजू देवी ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि आधी आबादी के जागरूक होने पर उनका हक, अधिकार समाज और सरकार से मिलने लगा है। पुरुषों के साथ मिलकर देश, समाज में महिलाएं अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। बीरबल प्रसाद ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। आधी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.