रुद्रपुर, जनवरी 8 -- गूलरभोज, संवाददाता। गुरुवार को जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत बुधवार को विकासखंड गदरपुर के अतंर्गत न्याय पंचायत गोविंदपुर के एएनके इंटर कॉलेज में बहुद्देशीय शिविर लगाया। शिविर में महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों में रिकार्ड 14700 हस्तनिर्मित उत्पाद विक्रय किए गए। मुख्य अतिथि विधायक अरविंद पांडे एवं दर्जाधारी सुरेश भट्ट ने सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। वहीं 128 में से 56 समस्याओं का निस्तारण किया गया। शिविर में 25 विभागों ने अपने स्टाल लगाए। 2740 लोगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में स्वास्थ विभाग द्वारा 486 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण जांच की गई। वहीं 5वीं स्वयं सहायता समूह को कैश क्रेडिट लिमिट के अंतर्गत 30 लाख की धनराशि वितरित की गई, 60 आधार कार्ड, 22 आयुष्मान का...