नैनीताल, जनवरी 27 -- नैनीताल। नगर पालिका की ओर से मंगलवार को समान नागरिक संहिता का एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर 'समान नागरिक संहिता दिवस' का आयोजन किया गया। ईओ रोहिताश शर्मा ने महिला समूहों और अन्य लोगों को समान नागरिक संहिता के संबंध में जानकारी दी। अभियोजन विभाग की सुनीता बोरा और शिवांजलि शर्मा ने सभी को कानूनी जानकारी दी। इस दौरान ईओ ग्रेड 2 दीपेंद्र बमोला, चंदन भंडारी, लेखाकार सिद्धार्थ शर्मा, सीएमएम सीमा पांडे, अमित चौधरी, सीमा कुंवर, सोनू तिवारी, समूहों की महिलाएं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...