हरिद्वार, सितम्बर 11 -- हरिद्वार, संवाददाता। अपर सचिव ग्राम्य विकास झरना कमठान ने गुरुवार को महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से संचालित उद्यमों का निरीक्षण किया। उन्होंने रीप परियोजना की प्रगति, उत्पादों की गुणवत्ता और बाजार में उनकी संभावनाओं का जायजा लिया। उन्होंने सिंघाड़ा प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण कर सिंघाड़े के आटे का उत्पादन शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना और सीएलएफ अध्यक्षा ने बताया कि सिंघाड़े का उत्पादन अक्तूबर से शुरू होते ही आटे की नियमित आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इसके बाद उन्होंने रुड़की विकासखंड की हिलांस बेकरी यूनिट का निरीक्षण किया। महिला समूहों की ओर से तैयार सिंघाड़ा कुकीज और अन्य उत्पादों की गुणवत्ता व पैकेजिंग की जानकारी लेने के बाद उन्होंने इन प्रयासों की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.