हरिद्वार, जुलाई 31 -- डीएम ने आकांक्षा हाट का संयुक्त निरीक्षण किया हरिद्वार, संवाददाता। आत्मनिर्भर भारत अभियान को साकार करने की दिशा में कार्य कर रहे महिला समूहों को प्रोत्साहन देने के लिए गुरुवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने आकांक्षा हाट का संयुक्त निरीक्षण किया। सीसीआर टावर के सामने नीति आयोग के 'संपूर्णता अभियान के तहत लगे इस हाट में अधिकारियों ने महिला समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पादों की जानकारी ली और उनकी सराहना करते हुए पहाड़ी टोपी भी खरीदी। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने हाट में लगे प्रत्येक स्टाल पर जाकर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद किया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि महिला समूहों की यह पहल जनपद को एक नई पहचान दे रही है। एसएसपी डोबाल ने भी महिला समूह...