जमशेदपुर, फरवरी 14 -- फोटो ट्रैक पर है जमशेदपुर। महिला समिति भालूबासा रजक समाज के पदाधिकारियों का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। चुनाव में सचिव पद पर सरिता देवी सर्वसम्मति से निर्वाचित हुईं, जबकि अध्यक्ष पद पर एकता देवी और कोषाध्यक्ष पद पर मीना देवी मतदान के माध्यम से विजयी घोषित की गईं। चुनाव प्रक्रिया रजक समाज भालूबासा के पदाधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एकता देवी ने समाज की महिलाओं को साथ लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समिति महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक विकास के लिए निरंतर प्रयास करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...