धनबाद, फरवरी 21 -- भौंरा, प्रतिनिधि। पूर्वी झरिया क्षेत्र की आकांक्षा महिला समिति ने गुरुवार को भौरा गेस्ट हाउस में गरीब महिलाओं के बीच मच्छरदानी और बच्चों के बीच बिस्किट का वितरण किया। मौके पर आकांक्षा महिला समिति की अध्यक्ष मीनल त्रिवेदी ने कहा कि दीक्षा महिला मंडल आकांक्षा महिला समिति हमेशा गरीब एवं असहाय लोगों के मदद को तैयार रहती है। समय समय पर समिति की ओर से सहयोग किया जाता है। समिति के सदस्य आपस में कुछ पैसा जमा करके क्षेत्र के गरीब महिला, बच्चों के बीच कुछ सहयोग करने का प्रयास करती हैं। ताकि हम उनके साथ बने रहें। इस अवसर पर मीनल त्रिवेदी, सुजाता कुमार, पुष्प, लता कुमारी, तंद्रा मंडल, अंतरा, आराधना आदि महिला समिति के सदस्य थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.