मुंगेर, अक्टूबर 8 -- मुंगेर, निज संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 42 कासिम बाजार मोकबीरा में मंगलवार की सुबह सफाई कर रही सफाई कर्मचारी मीरा देवी के द्वारा घर के अंदर से कूड़ा उठाने से मना करने पर स्थानीय निवासी सुनील कुमार राम ने महिला सफाई कर्मी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। महिला कर्मी ने इसकी शिकायत सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री ब्रहमदेव महतो से की। जिसे गंभीरता से लेते हुए महामंत्री ने नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित को लिखित आवेदन देकर इस मामले में कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की। नगर आयुक्त के आदेश पर महिला कर्मी ने कासिम बाजार थाना में आरोपी के विरूद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई है। नगर आयुक्त ने महिला सफाई कर्मी के साथ गाली गलौज व मारपीट मामले पर क्षोभ जताते हुए कहा कि इस तरह की हरकत को स्वीकार नहीं किया जाएगा। सफाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.