बदायूं, अक्टूबर 8 -- महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद की सभी महिला सफाई कर्मचारियों को मिशन शक्ति के तहत चेयरमैन ज्ञानदेवी सागर ने माला पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। चेयरमैन ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को लगातार जागरुक करने का प्रयास भी किया जा रहा है। जिस घर की महिलाएं जितनी अधिक जागरुक होगी। उस घर का विकास भी काफी तेज गति होता है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केंद्र और प्रदेश की सरकार लगातार कार्य कर रही है। इस मौके पर ईओ वेदप्रकाश यादव, युधिष्ठर सिंह, राजीव कुमार, मोहित मौर्य, मुनीष कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.