सिद्धार्थ, जून 1 -- बिस्कोहर। अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को नगर पंचायत बिस्कोहर में तैनात सभी महिला सफाई कर्मियों को चेयरमैन अजय गुप्त ने सम्मानित किया। स्वच्छता के क्षेत्र में योगदान देने वाली इन महिला कर्मियों को अंगवस्त्र, मिष्ठान और प्रशस्ति पत्र भी भेंट किया गया। चेयरमैन ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासन में नारी शक्ति की दृढ़ता और सामाजिक समर्पण की मिसाल कायम की थी। आज उनकी जयंती पर उन महिलाओं को सम्मानित करना गौरव की बात है, जो रोज़ाना शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रही हैं। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अखिलेश दीक्षित, लिपिक सुधीर कुमार, अनूप पांडेय, अरुण त्रिपाठी, कन्हैया वरुण, माया चौधरी, पिंकू मोदनवाल, अमन चौरसिया, कृपा शंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.