लखीसराय, मई 9 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। कभी जिंदगी के मोर्चे पर अकेली एक महिला अब संगठित होकर गांव में आर्थिक एवं सामाजिक परिवर्तन ला रही हैं। यह बदलते और विकास की रफ़्तार पकडे बिहार की तस्वीर है। जहां गांव की महिलाएं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से संगठित होकर बिहार को बदल रही हैं। राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होकर ग्रामीण महिलाएं महिला स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण की नाज़िर पेश कर रही हैं। गुरुवार को भी महिला संवाद कार्यक्रम पूर्व से निर्धारित रोस्टर के तहत 5 प्रखंडो में दो पाली में आयोजित किया गया। संवाद कार्यक्रम में राज्य सरकार की योजनाओं से संबधित फिल्मे दिखाई गई। लीफलेट के माध्यम से महिलाओं एवं छात्राओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। उपस्थित महिलाओं एवं उनके घर की बेटियों ने मख्यमंत्री का सन्देश पढ़ा और सामाजिक कुरीतियों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.