सीवान, अप्रैल 27 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में महिला संवाद कार्यक्रम के तहत शनिवार को आयोजित कार्यक्रम 5,872 ग्रामीण महिलाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस दौरान बड़हरिया, बसंतपुर, महाराजगंज व गोरियाकोठी, नौतन, जीरादेई आदि प्रखंडों के प्रखंड परियोजना प्रबंधक स्वयं महिला संवाद में उपस्थित रहे, साथ ही उन्होंने महिलाओं के साथ गहन संवाद भी किया। बीपीएम ने महिलाओं को सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आजीविका व महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। गुठनी में आयोजित महिला संवाद में स्कूली बच्चियां भी शामिल हुईं। जीविका के पदाधिकारियों ने बताया कि 28 अप्रैल से रघुनाथपुर व 3 मई से मैरवा व लकड़ी नबीगंज प्रखंड में महिला संवाद कार्यक्रम शुरू होगा। बहरहाल, महिला संवाद में पहुंची महिलाओं की समस्याओं व सुझावों को ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.