बांका, मई 22 -- बांका। एक संवाददाता बांका जिले में महिला सशक्तिकरण और सहभागी विकास को गति देने हेतु चलाया जा रहा महिला संवाद अभियान लगातार ग्रामीण जन-भागीदारी और चेतना का प्रभावशाली उदाहरण बनता जा रहा है। आज दिनांक 21 मई 2025 को महिला संवाद अभियान का 34वां दिन था, जिसमें जिले के 11 प्रखंडों में कुल 28 महिला संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में दीदियों ने भाग लिया और अपनी आकांक्षाओं को खुलकर साझा किया। कार्यक्रम की शुरुआत संवाद के महत्व को समझाने से की गई। इसके उपरांत संवाद रथ के माध्यम से एलईडी स्क्रीन पर सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिसमें खासतौर पर आजीविका, पोषण, स्वास्थ्य, पशुपालन, स्वरोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं पर ज़ोर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.