खगडि़या, जून 9 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। राज्य के गांव-गांव में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में सभी की सहभागिता निरंतर बढ़ती जा रही है। महिलाओं के साथ ही ग्रामीणों की बढ़ती सहभागिता यह दर्शाती है कि लोग अपने अधिकार एवं कर्तव्यों के प्रति सजग हुए हैं और उन्हें लगता है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से उठाई गई उनकी इच्छाएं एवं आकांक्षाएं निश्चित तौर पर पूरी होंगी। सदर प्रखंड के रसौंक में आयोजित महिला संवाद के दौरान महिलाओं ने कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन की दिशा में बिहार में हुए कार्य काफी सराहनीय है। इ दौरान जीविका दीदी के हितों में चलाए जा रहे योजनाओं व महिलाओं के आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की चर्चा की। महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान रोशनी दीदी ने कही कि जीविका से जुड़कर महिलाएं सशक्त हुई हैं। गरीबी उन्मूलन में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.