समस्तीपुर, अप्रैल 20 -- हसनपुर । प्रखंड कार्यालय परिसर में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस बाबत प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने गांव की महिलाओं से गांव व टोले की समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। महिला, छात्राओं और युवतियों के लिए किये गये कार्यों की जानकारी दी गई। महिला सशक्तीकरण नीति 2015, शराबबंदी, आरक्षण, दहेज उन्मूलन, बाल विवाह निषेध, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, छात्रा पोशाक योजना, जीविका जैसी अनेक योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला संवाद जागरुकता वाहन के माध्यम से ग्रामीण महिलाओ को विभिन्न योजनाए के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने की बात कही। मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. संगीता मिश्रा,जीविका के बीपीएम मुकेश कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक सतीश कुमार गुप्ता, सामुदायिक ...