लखीसराय, मई 27 -- चानन, निज संवाददाता। महिला सशक्तिकरण को लेकर राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के ख्याल से सरकार व जीविका दीदियों द्वारा रोजाना कहीं न कहीं महिला संवाद कार्यक्रम आहूत किया जा रहा है। रविवार को मननपुर बस्ती स्थित काली मंदिर परिसर में महिला संवाद कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर आधारित फिल्में प्रदर्शित कर योजनाओं की जानकारी साझा किया गया। जीविका प्रखंड समन्वयक इन्द्रभूषण सिंह व अजय कुमार के देख रेख में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विशेष संदेश पत्र भी वितरित किया गया, जिसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में महिला हेल्पलाइन, बाल विवाह, दहेज प्रथा, चाइल्ड हेल्पलाइन, साइबर क्राइम और डिजिटल अरेस्ट जैसे विषयों पर विस्तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.