औरंगाबाद, मई 14 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर प्रखंड के सिंदुआर में महिला संवाद कार्यक्रम के तहत शिव मंदिर के पास महिला संवाद का आयोजन किया गया। इसमें जीविका द्वारा महिला सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। बीडीओ मो. जफर इमाम ने कहा कि महिलाओं के साथ सीधा संवाद करने का यह अनूठी पहल है जहां महिला सशक्तिकरण संबंधित योजनाओं की जानकारी महिलाओं के साथ साझा की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। महिलाएं अपनी अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को सरकार तक पहुंचा रही है। बीडीओ ने बताया कि एक दिन में दो स्थानों पर महिला संवाद आयोजित किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.