मुंगेर, जून 13 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर जिले में चल रहा महिला संवाद कार्यक्रम लगातार महिलाओं को जागरूक और सशक्त बना रहा है। बीते 56 दिनों से 6 संवाद रथों के माध्यम से प्रतिदिन 12 ग्राम संगठनों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अब तक जिले के 668 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है, जिसमें जीविका दीदियों सहित हजारों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया है। यह संवाद कार्यक्रम न केवल महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दे रहा है, बल्कि उनकी आवाज राज्य की नीति-निर्माण का माध्यम भी बन रहा है। जहां कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, वहीं उनकी आकांक्षाओं और समस्याओं को संकलित कर जिलाधिकारी एवं राज्य कार्यालय को भेजा जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को जमालपुर प्र...