मधेपुरा, मई 5 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। शनिवार को प्रखंड के नौहर गांव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही महिलाओं से उसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला संवाद रथ के सहारे फिल्म दिखा कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। मौके पर जीविका के बीपीएम विकास रंजन ने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जीविका से जुड़ कर महिलाएं नई इबारतें लिख रही हैं। निरंतर प्रयास से उनके जीवन में व्यापक बदलाव आया है। जीविका उनके लिए उचित मंच साबित हो रहा है। कार्यक्रम में योजनाओं से संबंधित लीफलेट वितरित किया गया। मौके पर जीविका दीदियों ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए ठोस उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.