लखीसराय, मई 15 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए जीविका महिला ग्राम संगठनों द्वारा जिलेभर में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जिला के बड़हिया प्रखंड अंतर्गत खुटहा डीह गांव में संस्कार जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शीला मंडल ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। जिन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की सक्रिय सहभागिता ने बिहार को विकास की राह पर अग्रसर किया है। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच के चलते आज महिलाएं चूल्हा चौका से बाहर निकलकर समाज के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही है। संवाद के दौरान श्रीमती मंडल महिलाओं एवं छात्राओं से बातचीत कर उनकी आकांक्षाओं और समस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.