पूर्णिया, मई 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रजीगंज मटिया हाई स्कूल में प्रसाशन की ओर आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम का विधायक विजय खेमका ने जायजा लिया। उन्होंने विभाग के अधिकारियों के समक्ष जीविका दीदी तथा ग्राम से संवाद में भाग लेने वाली महिलाओं की अपेक्षा और आकांक्षाओं को सुना। विधायक ने उपस्थित जीविका दीदी महिलाओं से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया और आश्वासन दिया कि योजना के क्रियान्वयन में हो रही कठिनाई तथा अधिकारी द्वारा सूचीबद्ध आवश्यकता को संबंधित विभाग द्वारा दूर किया जाएगा । विधायक ने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और समाज में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उनका भी प्रयास है कि सरकार की योजना हर जीविका दीदी तथा महिलाओं के घर तक पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.