आरा, मई 13 -- -25वें दिन 24 ग्राम संगठनों की ओर से कार्यक्रम -महिलाओं के साथ पुरुषों ने भी लिया भाग आरा, हमारे संवाददाता। भोजपुर जिले में संवाद कार्यक्रम के 25वें दिन मंगलवार को 24 ग्राम संगठनों में महिला संवाद का आयोजन किया गया। इसमें स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 2829 महिलाओं के अलावा 463 अन्य महिलाओं ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त 212 पुरुष भी संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। अब तक 612 ग्राम संगठनों में आयोजित हो चुके महिला संवाद कार्यक्रमों में कुल एक लाख दो हजार से अधिक महिलाएं भाग ले चुकी हैं। इस दौरान महिलाओं की ओर से विभिन्न विषयों एवं विभागों से संबंधित मांगें रखी गईं। अगिआंव प्रखंड की डीलिया पंचायत के अकोढ़ा गांव की महिलाओं ने सभी बिजली पोल पर कवर वाले तार लगवाने की मांग की। बताया कि इससे आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.