किशनगंज, जून 9 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महिला संवाद कार्यक्रम 52वें दिन भी जागरूकता, आकांक्षा, संवाद का उद्देश्य लिए ग्रामीण महिलाओं के बीच खासा लोकप्रिय रहा है। महिलायें उत्साह से संवाद कार्यक्रम में भाग ले रही हैं। कार्यक्रम उनके विचार, सुझाव, अनुभव को रचनात्मक मंच दे रहा है। अपने परिवेश समाज के विकास को लेकर, महिलायें सुझाव व्यक्त कर रही हैं। कमियां, समस्याओं को प्रकट कर रही हैं। महिला संवाद कार्यक्रम में महिलायें अपनी भागीदारी से कार्यक्रम को जीवंत बना रही हैं। साथ ही महिला संवाद कार्यक्रम में अपनी भागीदारी से खुद को भी सशक्त कर रही हैं। ठाकुरगंज प्रखंड के पथरिया पंचायत की शकुंतला देवी ने बताया कि उन्होंने महादेव जीविका स्वयं सहायता समूह से ऋण लेकर स्वरोजगार किया है। आर्थिक रूप से स्वावलंबित हुए हैं। घर परिवार चलाने में अब स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.