गया, अप्रैल 22 -- जिले के सभी प्रखंडों में मंगलवार को 54 ग्राम संगठनों की ओर से महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टिकारी और मोहनपुर के चार ग्राम संगठनों जबकि अन्य सभी प्रखंडों में दो-दो ग्राम संगठनों के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजना किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने स्थानीय समस्याओं को खुले मंच पर रखा। महिलाओं की समस्यायों को महिला संवाद एप के माध्यम से आयोजक दल को नोट भी किया। कई महिलाओं ने अपना अनुभव साझा करते हुए महिला सशक्तिकरण के नये रास्तों पर चर्चा की। संवाद के दौरान महिला शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा तथा उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर बात की गई। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने के उद्देश्य से महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.