औरंगाबाद, मई 9 -- जिले के सभी प्रखंडों के चयनित 30 ग्राम संगठनों में शुक्रवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सरकार की एक अनूठी पहल है, जो ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके साथ सीधा संवाद स्थापित करने का मंच प्रदान करता है। संवाद कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं अब अपनी आकांक्षाओं, सपनों और समस्याओं को न केवल खुलकर व्यक्त कर रही हैं बल्कि विकास की नई संभावनाओं को भी रेखांकित कर रही हैं। इस मंच पर महिलाएं सरकारी योजनाओं से मिले लाभ की कहानियां साझा करती हैं और इन योजनाओं को और प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव भी पेश करती हैं। यह कार्यक्रम महिलाओं को उनकी अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को सरकार तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बन रहा है। संवाद न केवल महिलाओं को प्रेरित कर रहा है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.