सासाराम, जून 2 -- संझौली, हिटी। मझौली पंचायत के सियरुआ स्थित राधा जीविका महिला ग्राम संगठन में बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति द्वारा महिला संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक व शैक्षिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को साझा करना और भविष्य की योजनाओं पर विचार करना था। कार्यक्रम में जीविका सामुदायिक समन्वयक सोनी सिंह ने बतायी कि बिहार सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं में जागरूकता बढ़ी है। समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। संवाद के दौरान कई जीविका समूह की महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कही कि जीविका परियोजना से उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में सकारात्मक बदलाव मिले हैं। कार्यक्रम में समन्वयक सीसी सुधीर कुमार आदि उपस्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.