अमरोहा, जनवरी 8 -- राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन ने जिले में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए एक दिवसीय जनसुनवाई की। विकास भवन सभागार में सात महिलाओं ने अपनी समस्याओं को रखा। संबंधित अधिकारियों को निस्तारण का निर्देश दिया गया। महिला संबंधी अधिक से अधिक प्रकरणों का जिला स्तर पर ही निस्तारण करने पर जोर दिया। निर्देशित किया कि कोई महिला अगर शिकायत लेकर थाने में जाती है तो पूरी गंभीरता के साथ उसे सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई कर शिकायतकर्ता को संतुष्ट किया जाए। राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन ने कहा कि घरेलू हिंसा से संबंधित जितने भी प्रकरण लंबित हैं, उनमें पहले दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी वार्ता वन स्टाप केंद्र एवं संबंधित महिला थाना पर कराई जाए। जिला स्तरीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया की मौके पर ...