मिर्जापुर, दिसम्बर 13 -- मिर्जापुर। आईजी आरपी सिंह ने शुक्रवार को परिक्षेत्र के जिले के नोडल अधिकारी और मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी की बैठक ली। गांव और वार्डों में मिशन शक्ति केन्द्र के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन करने के दिशा निर्देश दिए। कहाकि महिला संबंधी अपराध में तत्काल कार्रवाई करें। मिशन शक्ति केन्द्र पर तैनात 22 कर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। आईजी ने परिक्षेत्र के सहायक नोडल अधिकारी और मिशन शक्ति केन्द्र के प्रभारी की बैठक कर उनके कार्यों की समीक्षा की। कहाकि मिशन शक्ति केन्द्र के स्थापना के मूल उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण इलाकों में स्कूल, कालेज,पंचायत भवन तथा माह में थानों पर दो बार जागरुकता कार्यक्रम करें। थाना समाधान दिवस पर आने वाले लोगों को जागरूक किया जाए। मिशन शक्ति केन्द...