भदोही, फरवरी 5 -- भदोही, संवाददाता। महिला संबंधित मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। इनमें किसी स्तर से लापरवाही की शिकायत मिली तो जांच कर सख्त कार्रवाई होना तय है। पूर्व में आए मामलों का अधिकारी त्वरित निस्तारण कराएं। यह निर्देश बुधवार को राज्य महिला आयोग सदस्य नीलम प्रभात ने राजकीय गेस्ट हाउस में जनसुनवाई में अधिकारियों को दी। राज्य महिला आयोग सदस्य का आगमन बुधवार को जिले में हुआ। राजकीय गेस्ट हाउस में पीड़ित महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनते हुए प्राथमिकता से निस्तारित कराने को निर्देशित कीं। इस दौरान जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, पारिवारिक समस्या, महिला उत्पीड़न जैसी कुल दस मामले आए। दस में सात मामलों का त्वरित निस्तारण करा दिया गया। जबकि शेष मामलों को निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दी गई। कहा कि महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.