शामली, नवम्बर 23 -- बुआ के यहां जाने को घर से निकली महिला संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। पीड़ित पति ने थाना भवन थाने में गुमशुदगी करते हुए बताया कि उसकी पत्नी अपनी बुआ के यहां जाने के लिए घर से चली थी जो संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गई है। थानाभवन क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने थाने में तहरीर दी कि पीड़ित मजदूरी पर गया हुआ था उसे दौरान पीड़ित की पत्नी उसके घर पर मौजूद थी। जाते समय महिला ने बताया था कि वह अपनी बुआ के यहां पर जा रही है। शाम को जब पीड़ित ने घर आकर बुआ के यहां फोन किया तो पता चला कि वह वहां नहीं पहुंची। परिजन ने बताया कि घर से टेंपो में बैठकर बुआ के घर के लिए चली गई थी। परंतु वहां नहीं पहुंची। पीड़ित ने महिला की बहूत तलाश की परंतु कोई सुराग न लग सका। पीड़ित पति ने थाने में तहरीर देकर महिला की गुमशुद की दर्ज कराई है।...