सहारनपुर, सितम्बर 27 -- मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत शुक्रवार को नगर निगम में एक महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रचार प्रसार के लिए अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव, सहायक नगरायुक्त जेपी यादव, कर निर्धारण अधिकारी श्रुति माहेश्वरी व महिला कर्मचारियों ने एक वाहन रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा निगम परिसर में ही एक महिला हेल्प डेस्क की भी शुरुआत की गयी। महिलाओं ने मिशन शक्ति के रुप में एक ग्रुप सेल्फी भी ली। उधर, निगम परिसर में एक महिला हेल्प डेस्क की स्थापना भी की गयी। पार्षद नीरज शर्मा, मुकेश गक्खड़, स. राजेंद्र सिंह कोहली, संजय गर्ग आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.