बोकारो, मार्च 20 -- सेक्टर 6 थाना के नए थाना प्रभारी संगीता को बुधवार को जिले के विभिन्न महिला संगठनों ने अंग वस्त्र व गुलदस्ता देकर स्वागत करते हुए सम्मानित किया। साथ ही उपहार स्वरूप एक पौधा भी भेट किया। कुमकुम कुमारी ने बताया संगीता एक बहुत ही नेक इंसान है। जब वह पूर्व में बोकारो में महिला थाना प्रभारी थी। उस समय इन्होंने अपने समझ से कितनों का घर बसाने का काम किया और साथ ही महिला हित में इनके द्वारा बहुत कार्य किया गया है। मौके पर मनोरमा देवी, डॉ मंदोदरी, अनीता देवी, सुनीता आदि मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...