चंदौली, जनवरी 3 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के डबरिया गांव स्थित सम्यक बुद्ध विहार परिसर में शनिवार को देश की प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले और ज्योतिबा फुले के संघर्षों को याद किया और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि उनका पूरा जीवन महिला शिक्षा के लिए समर्पित रहा। वक्ता हेमंत कुशवाहा ने कहा कि हर जगह बुद्ध विहार बनने से लोग सावित्रीबाई फुले का जन्मदिवस वहां मनाने लगेंगे। उन्होंने जोर दिया कि जब लोग शिक्षा की ओर बढ़ेंगे, तो वे अपने हक और हिस्से की मांग करेंगे। बताया कि 7.5 बीघा जमीन, जिसे लोगों ने खरीदकर दिया था और जो गंगा के तट पर है। उसे सरकार जबरन अधिग्रहित कर रही है और बेच रही है। उन्होंने कहा कि इस अधिग्रहण के विरोध में प्रतिदिन 50 लोग लगातार धरने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.