देवरिया, जनवरी 29 -- देवरिया, निज संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित सरकारी विद्यालय में गणतंत्र दिवस पर महिला शिक्षक का पीछे से फोटो खींचने का विवाद तूल पकड़ लिया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य पर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए महिला शिक्षक के साथ ही विद्यालय की छात्राओं ने भूख हड़ताल कर दिया। घटना की जानकारी होने पर गुरुवार को डीआईओएस ने स्कूल में पहुंच कर मामले की जांच की। उन्होंने इसकी रिपोर्ट डीएम समेत अन्य अधिकारियों को देने की बात कही है। सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक सरकारी विद्यालय में संविदा पर एक महिला शिक्षक तैनात है। आरोप है कि गणतंत्र दिवस पर महिला शिक्षक का विद्यालय में तैनात एक आउट सोर्सिंग कर्मचारी ने पीछे से फोटो खींच लिया और उनकी वेबसाइट से भी फोटो निकाल लिया। इसकी जानकारी अगले दिन जब...