लखीमपुरखीरी, मार्च 17 -- आबकारी विभाग और पसगवां पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम सरौनिया में छापा मारकर अवैध शराब तस्करी में लिप्त एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की। आरोपी महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई का नेतृत्व आबकारी उप निरीक्षक हृदय नारायण पांडे और पसगवां थाना उप निरीक्षक दयानंद वर्मा ने किया। टीम में महिला कांस्टेबल भी शामिल रहीं। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में अवैध रूप से कच्ची शराब बेची जा रही है। इस पर अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी की और महिला को रंगे हाथों पकड़ लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.