अलीगढ़, अगस्त 1 -- अलीगढ़। अखिल भारतीय करणी सेना महिला शक्ति एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना के तत्वाधान में गुरुवार को रघुवीर पुरी स्थित होटल में प्रदेश अध्यक्ष महिला शक्ति ममता सिंह के निर्देशन में तीज महोत्सव का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने किया। अतिथि रहीं महिला शक्ति संरक्षक सोनू सिंह, नोएडा से एड. प्रिया चौहान, संयोजक पूजा सेंगर ने बताया कि सभी ने नृत्य एवं भजनों में पूरे उत्साह से सहभागिता निभाई। तीज क्वीन प्रथम रहीं नेहा तोमर, द्वितीय कुसुम सेंगर, तृतीय ब्रजेश्वरी सिंह रहीं। म्यूजिकल चेयर गेम में रजनी वार्ष्णेय प्रथम रहीं। स्नेहलता चौहान और मधुरानी जादौन, सृष्टि ने नृत्य किया। अनीता ठाकुर, नीतू पुंढीर का नृत्य सर्वश्रेष्ठ रहा। मंच संचालन गौरी तोमर ने किया। कार्यक्रम सहसंयोजक भर्ती गौतम न...