फिरोजाबाद, जुलाई 6 -- फिरोजाबाद। जायन्ट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति ने शनिवार को एसआरके कॉलेज परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सदस्याओं ने मनुष्य के जीवन में पौधों के महत्व पर प्रकाश भी डाला। अध्यक्षा प्राची अग्रवाल ने कहा कि पृथ्वी का तापमान निरंतर बढ़ रहा है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने की आवश्यकता है। पौधे ही जमीन के नीचे जलस्तर को संतुलन बनाए रखते हैं। वातावरण को प्रदूषण मुक्त करते हैं और पृथ्वी को हरा भरा बनाते हैं। सभी से अधिक से अधिक पौधे रोपित करने का आह्वान किया। प्रशासनिक निर्देशिका रीना गर्ग ने कहा कि महिला शक्ति द्वारा लगभग 150 पौधे अलग-अलग जगहों पर रोपित किए हैं। वित्त निर्देशिका दीपा अग्रवाल ने कहा कि सभी सदस्याओं ने नीम, सहजन, गुलमोहर, पीपल, अशोक, कनेर, अनार, अमरूद, चांदनी, सदाबहार आदि के पौधे लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.