बस्ती, फरवरी 4 -- बस्ती। परसरामपुर पुलिस ने उदयपुर कला गांव में महिला और उसके सास ससुर की पिटाई मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में नाजरीन बानो निवासी उदयपुर कला ने बताया कि नासिर, शेर अली, साहिद अली ने मारपीट किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। इसी थानाक्षेत्र के बरहपुर पाण्डेय ने चाय की दुकान पुरानी रंजिश में मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर अमन वर्मा निवासी करमा थाना छपिया जनपद गोंडा ने बताया कि वह इस समय बरहपुर मार्केट परसरामपुर में रह रहा है। बरहपुर में वह चाय पीने के लिए दुकान पर गया। यहां पर पहले से खड़े केशव, आलोक, अनूप निवासी बरहपुर और दो अन्य ने उसके साथ मारपीट की और गाली गलौज किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.